Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeआरती॥ श्री बालाजी आरती ॥

॥ श्री बालाजी आरती ॥

॥ श्री बालाजी आरती ॥

ॐ जय हनुमत वीरास्वामी जय हनुमत वीरा।
संकट मोचन स्वामीतुम हो रणधीरा॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

पवन-पुत्र-अंजनी-सुतमहिमा अति भारी।
दुःख दरिद्र मिटाओसंकट सब हारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

बाल समय में तुमनेरवि को भक्ष लियो।
देवन स्तुति कीन्हीतब ही छोड़ दियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

कपि सुग्रीव राम संगमैत्री करवाई।
बाली बली मरायकपीसहिं गद्दी दिलवाई॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

जारि लंक को ले सिय कीसुधि वानर हर्षाये।
कारज कठिन सुधारेरघुवर मन भाये॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

शक्ति लगी लक्ष्मण केभारी सोच भयो।
लाय संजीवन बूटीदुःख सब दूर कियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

ले पाताल अहिरावणजबहि पैठि गयो।
ताहि मारि प्रभु लायेजय जयकार भयो॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

घाटे मेहंदीपुर मेंशोभित दर्शन अति भारी।
मंगल और शनिश्चरमेला है जारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

श्री बालाजी की आरतीजो कोई नर गावे।
कहत इन्द्र हर्षितमन वांछित फल पावे॥

ॐ जय हनुमत वीरा…॥

Worldwide News, Local News in London, Tips & Tricks

- Advertisement -